Home Bihar अंशुल होम्स खेल सम्मान : सम्मानित होने वाले प्लेयरों की लिस्ट जारी

अंशुल होम्स खेल सम्मान : सम्मानित होने वाले प्लेयरों की लिस्ट जारी

by Khelbihar.com

पटना। खेल दिवस की पूर्व संध्या यानी 28 अगस्त को अंशुल होम्स के द्वारा आयोजित क्रिकेट खेल सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने वाले पटना के पूर्व रणजी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष पटना जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह और अंशुल होम्स के निदेशक राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से दी।

इन दोनों कि इस सम्मान समारोह में पटना जिला से रणजी और उससे आगे तक का सफर तय करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। इन दोनों ने कहा कि इसके अलावा दो उदीयमान प्लेयर यशस्वी शुक्ला और आकाश कुमार सिंह को इस मौके पर सम्मानित किया जायेगा।राष्ट्रीय क्रिकेटर रूपक कुमार को पूरे कार्यक्रम के संयोजक हैं और उनकी देखरेख में आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं।

सम्मानित किये जाने वाले पूर्व रणजी ट्रोफ़ी खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-

तरुण कुमार, सुनील कुमार, धीरज कुमार, राम कुमार, राजू वाल्श, पवन कुमार, सुनील सिंह, आनंद प्रताप,अनंत प्रकाश, निखिलेश रंजन, विष्णु शंकर, संजीव कुमार बाबा, अशोक कुमार, प्रभात कुमार, मनीष ओझा, संजीब सिन्हा, सैयद सबा करीम, अविनाश कुमार, सतीश सिंह, संजय रंजन, ऋतुराज शर्मा, संतोष त्रिपाठी, सुब्रतो बनर्जी, अजय नारायण शर्मा, डी एन दास, सूरज नारायण लाल, धनंजय सिंह, अखिलेश सिन्हा, राजीव रंजन सप्पू,देबजीत चक्रवर्ती, नीरज कुमार,साकेत कुमार, टी जे एस लांबा, नील कमल, गौतम चटर्जी, संजय तिवारी,अशोक घोष, अशोक पाठक, अशोक तालपात्रा, अमिकर दयाल, राजीव कुमार राजा, आशीष सिन्हा, देवेश चंद्र, चंचल दास गुप्ता (धौनी के कोच)।

उदीयमान प्लेयर : यशस्वी शुक्ला व आकाश कुमार सिंह।

Related Articles

error: Content is protected !!