Home Bihar ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न

by Khelbihar.com

मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक बेलबनवा मोतिहारी स्थित कैम्प कार्यालय में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में हुई जिसमे आगमी सत्र 2022-23 के लिए क्रिकेट गतिविधियों का ससमय संचालन पर चर्चा किया गया।

सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के द्वारा बताया गया कि इस सत्र के लिए निबंधन का कार्य 07 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक होगा तथा लीग मैच का शुभारंभ 04 नवंबर 2022 से होगा।

लीग के मैच बीसीए के रूल एंड रेगुलेशन के अनुसार होंगे।निबंधन के लिए गठित पाँच सदस्यीय कमिटी में वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज कनौजिया को चेयरमैन,प्रकाश कुमार कन्हैया को संयोजक, राशिद जमाल खान को सह-संयोजक बनाया गया हैं जबकि प्रीतेश रंजन और शैलेन्द्र मिश्र बाबा को सदस्य बनाया गया हैं।

रजिस्ट्रेशन के समय सभी क्लब्स के द्वारा एसोसिएशन को खिलाड़ियों का कम्प्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालय प्रमाण पत्र,पैन कार्ड,कैन्सिलड चेक,एड्रेस प्रूफ के रूप में पासपोर्ट व वोटर कार्ड और खिलाड़ी सहित उसके पैरेंट्स का आधार कार्ड निर्धारित शुल्क के साथ जमा करना होगा।निबंधन के लिए आवश्यक जानकारी हेतु मनोज कनौजिया व गुलाब खान से संपर्क किया जा सकता हैं।

साथ ही सचिव श्री गौतम ने बताया कि इस समय पू.चम्पारण से 3 पुरुष और 5 महिला क्रिकेट खिलाड़ी भिन्न-भिन्न वर्ग में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो जिले के लिए गर्व की बात हैं।बिहार सीनियर टीम(मुश्ताक अली टूर्नामेंट) के लिए चयनित खिलाड़ी सकीबुल गनी, सबीर खान,बिहार U-19(वीनू मांकड़ ट्रॉफी) के लिए चयनित बादल कनौजिया, बिहार सीनियर महिला टीम के लिए चयनित अंशु अपूर्वा, रचना1,रचना2 और प्रीति कुमारी तथा बिहार U-19 महिला टीम के लिए चयनित खुशी गुप्ता को कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दिया गया।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन की उपस्थिति रही।

Related Articles

error: Content is protected !!