Home Bihar बीसीए अंतर जोनल अंडर-19 (पुरुष ) वर्ग के लिए वेस्ट जोन और रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन की टीम घोषित।

बीसीए अंतर जोनल अंडर-19 (पुरुष ) वर्ग के लिए वेस्ट जोन और रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन की टीम घोषित।

by Khelbihar.com

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में मई महीने में आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष वर्ग के लिए हुई सिलेक्शन ट्रायल के बाद आज वेस्ट जोन और रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन टीम की घोषणा कर दी गई।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने टीम कि घोषणा करते हुए बताया कि सभी जोनल टीम में 15 मुख्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि किसी भी परिस्थिति में 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल खिलाड़ी अनफिट होते हैं तो इनका स्थान लेने के लिए सभी जोनल टीम में 4 – 4 सुरक्षित खिलाड़ियों को रखा गया है।

आज अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष आयु वर्ग की टीम में शामिल वेस्ट जोन और रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन जोनल टीम की घोषणा की जा रही है जिसमें वेस्ट जोन टीम कि कमान गोपालगंज के खिलाड़ी अंशु राज के हाथों में सौंपी गई है जबकि शिवहर के विकेटकीपर बल्लेबाज चिराग पराशर को टीम का उप-कप्तान बनाया गया।

जबकि रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन टीम की कमान भोजपुर के खिलाड़ी चंदन कुमार के हाथों में सौंपी गई व पटना के हरफनमौला खिलाड़ी ऋषभ राज को टीम का उप- कप्तान बनाया गया।शेष जोनल टीम की घोषणा कल 4 मई को होने वाली ईस्ट जोन के सिलेक्शन ट्रायल के बाद की जाएगी।

निम्नलिखित टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार :-

वेस्ट जोन :- १.) अंशु राज ( कप्तान) गोपालगंज, २. चिराग पराशर (उपकप्तान) शिवहर, ३. विकास सिंह, ईस्ट चंपारण, ४. शिवम सिंह, गोपालगंज, ५. विनय कुमार, सारण, ६. गोलू सिंह, गोपालगंज, ७. आकाश कुमार, ईस्ट चंपारण, ८. सचिन कुमार, सारण , ९. मोहित कुमार चौरसिया, ईस्ट चंपारण, १०. आदित्य कुमार, ईस्ट चंपारण, ११. धर्मेंद्र कुमार, शिवहर, १२. यश चौधरी, ईस्ट चंपारण, १३ अंकित कुमार तिवारी, गोपालगंज, १४. रोमी कुमार, गोपालगंज, १५. रंजन शर्मा, सिवान।

सुरक्षित खिलाड़ी :-

1. सन्नी कुमार सिंह, सारण, 2. रोहित कुमार, गोपालगंज, 3. रितेश कुमार, ईस्ट चंपारण, 4. वाजिद अली, ईस्ट चंपारण।

रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन :– १. चंदन कुमार (कप्तान) भोजपुर, २. ऋषभ राज (उपकप्तान) पटना, ३. विभूति रंजन (विकेटकीपर) नालंदा, ४. देवांश अश्यल, पटना, ५. सत्यम कुमार, पटना, ६. आयुष श्रीवास्तव, (विकेटकीपर) गोपालगंज, ७. अंकित कुमार, नालंदा, ८. सक्षम कश्यप, भोजपुर, ९. रोशन कुमार सिंह, भोजपुर , १०. विभूति रंजन (ऑल राउंडर), नालंदा, ११. अनुज कुमार तिवारी, गोपालगंज, १२. हर्षित, वैशाली, १३. अंकित जी, पटना, १४. आयुष नंदन, जहानाबाद, १५. सोनू कुमार, वैशाली ।

सुरक्षित खिलाड़ी :- 1. अभिनंदन कुमार, पटना, 2. आदित्य जयसवाल, वैशाली, 3. राकेश कुमार, पटना, 4. ओम त्रिपाठी, भोजपुर।

उक्त सूची जारी करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि अंडर-19 आयु वर्ग का सिलेक्शन ट्रायल कल 4 मई को ईस्ट जोन का होना बाकी है और 5 मई को सभी आयु वर्ग के महिला खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल सुनिश्चित किया गया है। जिसके बाद सभी जोनल टीम की घोषणा कर दी जाएगी।जबकि 7 और 8 मई 2023 को अंडर 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल होगी।

Related Articles

error: Content is protected !!