Home Bihar बीसीए सचिव ने कंडीशनिंग कैंप के लिए जारी किया अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की सूची

बीसीए सचिव ने कंडीशनिंग कैंप के लिए जारी किया अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की सूची

by Khelbihar.com

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव अमित कुमार ने बीसीसीआई के आगामी सत्र – 2023 -24 के मद्देनजर अंडर-19 मेंस टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले संभावित खिलाड़ियों के शॉर्टलिस्टेड सूची स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए आज जारी कर दिया है।

सचिव अमित कुमार द्वारा जारी अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टेड सूची की पत्रांक संख्या BCA/052/SO/23-24 की घोषणा करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि बीसीए द्वारा कराए गए घरेलू अंडर -19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वरीयता के आधार पर स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप की सूची में शामिल किया गया है।

जैसा कि बीसीए द्वारा कराए गए घरेलू अंडर -19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र -2022 -23 का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्कोरिंग प्रणाली अपनाई गई थी। जिसका लेखा-जोखा बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक व वरीय पुर्व क्रिकेटर सौरव चक्रवर्ती ने संग्रह कर रखा है और उसी के आधार पर चयन समिति से जुड़े सभी चयनकर्ताओं व टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरव चक्रवर्ती ने कुल 61 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टेड सूची तैयार कर सचिव अमित कुमार को सौंपा है।

जो निम्न इस प्रकार है :-

1. विकास कृष्णा (जहानाबाद), 2. अंशु राज (गोपालगंज), 3. मयंक जयदेव, विकेटकीपर (रोहतास), 4. आयुष अग्रवाल (पटना) 5. नंदकिशोर, विकेटकीपर (लखीसराय), 6. तथागत आनंद (दरभंगा), 7. अजिंक्य वत्स ( बेगूसराय) 8. अनुभव त्रिपाठी (अरवल), 9. सत्यम कुमार (पटना) 10. मोहित कुमार (नालंदा) 11. अभिषेक आनंद (मुंगेर) , 12. विपुल कुमार (दरभंगा), 13. आयुष कुमार (समस्तीपुर), 14. पीयूष गौर (भागलपुर), 15. करण कुमार (पटना), 16. चंदन शिरात, (भोजपुर), 17. ऋषभ राज (पटना), 18. सुयश अंबस्ठा (जहानाबाद), 19. पुष्पराज कुमार (पटना), 20. अरूनव सिंह (पटना) 21. आकाश गौरव (गया) 22. आदित्य कुमार (वेस्ट चंपारण), 23. विनीत कुमार यादव (गोपालगंज), 24. अमन कुमार (कैमूर), 25. मयंक कुमार (बक्सर), 26. अभय कुमार, विकेटकीपर (अरवल), 27. नासिर खान (कैमूर), 28. अजीत कुमार सिंह (कैमूर), 29. अश्विनी राज (बेगूसराय), 30. आदर्श कुमार (समस्तीपुर), 31. यशराज (समस्तीपुर) 32. चिराग मिश्रा, (दरभंगा), 33. रजनीश कुमार (समस्तीपुर), 34. सुजल कुमार (सुपौल), 35. शिवम सिंह (गोपालगंज), 36. मोहित चौरसिया, (ईस्ट चंपारण), 37. रितेश कुमार, (ईस्ट चंपारण), 38. विनय कुमार , (सारण), 39. सुयश झा, विकेटकीपर (भागलपुर), 40. अमन कुमार, (पटना), 41. आदित्य राज, (पटना), 42. पीयूष नंदन, (जहानाबाद), 43. सनी राज, (बक्सर), 44. विराज यादव, (भागलपुर), 45. प्रतीक राज, (पटना), 46. आयुष कुमार सिंह, (भागलपुर), 47. विनीत चौधरी, (बांका), 48. सुनील कुमार, (पटना), 49. दीपू कुमार रावत, (जहानाबाद), 50. शिवम कुमार, (मुंगेर), 51. हर्ष वर्मा, (पटना), 52. नंदकिशोर, (पटना), 53. गोपाल गर्ग, (लखीसराय), 54. आर्यन कुमार, (मुंगेर), 55. सौरभ कुमार, (पटना), 56. रोशन सिंह, (भोजपुर), 57. अमित राज, (पटना), 58. दीपक कुमार, (सीतामढ़ी), 59. दीपक कुमार सिंह, (नवादा), 60. सुमित कुमार सिंह, (सुपौल), 61. अदनान अहमद, (पूर्णिया) !

शॉर्ट लिस्ट सूची को बीसीए की बेवसाइट पर अपलोड करते हुए बीसीए के इंचार्ज कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर पटवर्धन ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएसन के मानद सचिव द्वारा जारी शॉर्टलिस्ट सूची में शामिल उपरोक्त सभी अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों को स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए निर्धारित स्थान और तिथि की घोषणा मौसम को ध्यान में रखते हुए अभिलंब कर दी जाएगी।इससे संबंधित विषय की विशेष जानकारी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.biharcricketassociations.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं ।

Related Articles

error: Content is protected !!