Home Bihar रणधीर वर्मा अंडर-19 में कैमूर ने बक्सर को हराया अनुज,आशिफ व अनुभव का शानदार प्रदर्शन

रणधीर वर्मा अंडर-19 में कैमूर ने बक्सर को हराया अनुज,आशिफ व अनुभव का शानदार प्रदर्शन

by Khelbihar.com

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में रणधीर वर्मा अंडर 19 का तीसरा मुकाबला कैमूर डी.सी.ए. और बक्सर डी.सी.ए. के बीच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया जिसमे कैमूर ने बक्सर को 7 विकेट से पराजित किया।

सुबह कैमूरर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया,टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में  49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाए जिसमें बक्सर की ओर से अमितोष ठाकुर ने 65 गेंद में 45 रन,सुमित कुमार ने 52 गेंद में 31 रन,प्रकाश कुमार 60 गेंद में 30 रन,राजप्रताप ने 35 गेंद में 29 रन और पंकज अवस्थी ने 18 रन बनाये.

कैमूर की ओर से अनुज राज ने 34 रन देकर 4, आशिफ अहमद ने 55 रन पर 4 विकेट और देवांश  ने 1 विकेट प्राप्त किये,कैमूर की टीम 200 रन का पीछा करते हुए 39.4 ओवरो में 3 विकेट गवां कर 201 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया,कैमूर के दोनो सलामी बल्लेबाजो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की ठोस साझेदारी किये जिसमें देवांश ने 58 गेंद में 41 रन और उत्सव आनंद ने 39 गेंद में 41 रन की पारी खेली इन दोनो के आऊट होने के बाद कप्तान अनुभव सिंह ने 84 गेंदो में शानदार अर्धशतक जमाते हुए 84 गेंदो में नाबाद 71 रन और हर्षराज ने 26 रन बनाये।

प्लेयर ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार कैमूर के अनुज राज सिंह को शानदार गेंदबाजी (4 विकेट ) के लिए संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी ने प्रदान किया।अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और खगड़िया के दीपक सेंगर थे और स्कोरर के रूप में सौरव कुमार और अंशु आर्या थे। ईद पर्व के लिए दो दिन का अवकाश रहेगा अगला मैच 12 अप्रैल को कैमूर बनाम औरंगाबाद होगा।

Related Articles

error: Content is protected !!