Home Bihar 12 अप्रैल को वूमेन खो- खो लीग के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का होगा सेलेक्शन ट्रायल

12 अप्रैल को वूमेन खो- खो लीग के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का होगा सेलेक्शन ट्रायल

by Khelbihar.com

मुंगेर : 12 अप्रैल को वूमेन खो- खो लीग के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का होगा सेलेक्शन ट्रायल मुंगेर के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल कॉलेज के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं।चयनित खिलाड़ी वैशाली में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेंगे।

महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए वैशाली में आयोजित होने वाले Women Kho-Kho league के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर के खो- खो खिलाड़ियों का कल 12 अप्रैल को मुंगेर जिला खो- खो संघ द्वारा इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में 3 बजे से selection ट्रायल निशुल्क आयोजित किया जा रहा हैं होगा।

ये जानकारी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें सभी प्राइवेट एवं सरकारी School & Collageके खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सभी अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साइज का दो फोटो के साथ भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए *📲9123142461* पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

error: Content is protected !!