Home Bihar बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में कैमूर ने भोजपुर को 7 विकेट से हराया

बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में कैमूर ने भोजपुर को 7 विकेट से हराया

by Khelbihar.com

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता पुल सी का तीसरा मुकाबला भोजपुर डी.सी.ए. और कैमूर डी.सी.ए. के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया जिसमे कैमूर ने भोजपुर को 7 विकेट से पराजित किया।

सुबह भोजपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 45 ओवरो में सभी विकेट खोकर  234 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया जिसमें भोजपुर की ओर अंकित राज ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 81 गेंद में 78 रन,वरूण राज ने 63 गेंद में 49 रन, परमजीत सिंह ने 37 गेंद में 30 रन,संतोष कुमार ने 42 गेंद में 28 रन और सागर तिवारी ने 16 गेंद में 18 रन बनाये।

कैमूर की ओर से धनेश चौहान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 29 रन पर 5 विकेट,अनुभव सिंह ने 35 पर 3 विकेट और कप्तान विकास पटेल व निशांत सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, कैमूर की टीम 235 रन का पीछा करते हुए 41.3 ओवर में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें शशांक उपाध्याय ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 84 गेंदो में 88 रन बनाये दुसरी तरफ गुपिल राय ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 96 गेंदो पर नाबाद 82  रन की पारी खेलते हुए दोनो ने 131 रन की साझेदारी किया इन दोनो के अलावा राहुल चौबे ने 24 रन और अभिषेक सिंह ने नाबाद 22 रन बनाये। भोजपुर की ओर से विवेक यथार्थ ने 39 पर 1, परमजीत ने 45 रन पर 1और समरेश सिंह ने 48 पर 1 विकेट  प्राप्त किये।

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्राफी गुपिल राय को( नाबाद 82 रन) के लिए बिहार क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने प्रदान किया।मैच में अंपायरिंग जमुई के अमित कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग  सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया। बुधवार को औरंगाबाद का मुकाबला रोहतास से होगा।

Related Articles

error: Content is protected !!