Khelbihar.com
Patna: सीएबी नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव मो अरसद जेन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बीसीए के सभी पदाधिकारियों से विनर्मता पुर्वक निवेदन किया है (जो की वो कभी करते नही हैं) की क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार की 14 वर्षों की सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई के बाद बिहार को रणजी खेलने का फिर से मौका मिला है
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
परंतु अभी जो दशा और दिशा बीसीए मे दिखरही वो उस समय की याद ताज़ा करा रही जब बीसीए पर 50 लाख के गबन तथा मशिनों को बेचने के घोटाले का आरोप लगाकर बीसीसीआई ने बिहार की मान्यता ही छीन ली थी।वर्तमान मे वही हाल देखने को मिलरहा है की बीसीसीआई से मिले 11 करोड़ के हिसाब तथा सचिव के द्वारा अपने पुत्र को रणजी मे जगह देकर कंफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट का उलंघन की संभावना का आरोप और बीसीए के पदाधिकारियों द्वारा अपनी अपनी रोटी सेंकने की कोशिश जो की जारही उसका परिणाम कहीं फिर से बिहार की मान्यता या बिहार के क्रिकेट पर पड़ने की पुरी संभावना दिखरही है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
अतः मैं मो अरसद जेन जो की क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार से जुड़े नालंदा जिला क्रिकेट संघ का सचिव होते हुए भी बिहार के क्रिकेट तथा क्रिकेटरों की भलाई के लिए बीसीए के सभी पदाधिकारियों से निवेदन करता हुं की बिहार के क्रिकेट तथा क्रिकेटरों की अच्छाई के लिए आपलोग एक जुट होकर मीलकर काम करें और वैसे लोगों को बीसीए से दुर करें जो सिर्फ अपने फायदे के लिए बिहार के सम्मान और बिहार के क्रिकेटरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
इसी आशा के साथ आप सभी को और बिहार रणजी टीम को मैच जितने की शुभकामनाएं तथा मेरे चहेते लखन राजा को ढ़ेर सारी दुआएँ साथ ही नालंदा के माटी के लाल निखिल आनंद को रणजी पदार्पण मैच के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं।
मेरे क्लब अलीशाह क्लब के बच्चों द्वारा बिहारशरीफ मे विश्व विख्यात मखदूम साहब की दर्गाह (बड़ीदर्गाह) पर चादर चढ़ाकर लखन राजा , निखिल आनंद तथा बिहार की रणजी टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए दुआएँ की गयी हैं।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231