Khelbihar.com
Katihar: कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला बी-डिवीजन लीग में आज सुबह टॉस एल.डब्लू.सी के कप्तान गौरव सिंह ने जीता और बल्लेबाज़ी के मुफ़ीद पिच पर पहले खेलने का फैसला किया ! उनका ये फैसला सही रहा और उनकी टीम ने 264 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया ! जिसमे उनके सलामी बल्लेबाज अनिकेत सिंह ने बेहतरीन 61रन ख़ुद कप्तान गौरव सिंह ने 32 रन कृष्णा ठाकुर ने 65 रन जबकी अमन सिंह 21 रनो पे नाबाद रहे!
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

गेंदबाजी में शरीफगंज की ओर से जयदेव दास ने 64/3 सुशांत ने 61/3 प्रियांशु ने 52/2 जबकी रोहित और अभिषेक ने 1-1 विकेट चटकाए !
जवाबी पारी खेलते हुए शरीफगंज क्रिकेट क्लब मात्र 97 रनो पे ढेर हो गयी इस तरह एल.डब्लू.सी ने इस मैच को बहुत ही आसानी से 167 रनो के विशाल अन्तर से जीतकर 2 अंक प्राप्त किये !शरीफगंज के सलामी बल्लेबाज रोहित रजक ने सबसे अधिक 40 रनो का योगदान दिया इसके अलावा उनके किसी भी बल्लेबाज ने कोई ख़ास योगदान नहीं किया !
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
गेंदबाजी में एल.डब्लू.सी के कप्तान गौरव सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 14/3 अमन सिंह ने 11/3 आशीष रॉय ने 33/2 और ईशान महतो ने 10/2 विकेट लिए !आज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ख़िताब एल.डब्लू.सी के युवा गेंदबाज अमन सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन 21 नाबाद रन और 3 विकेट के लिया दिया गया.कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया के कल का मुकाबला एन.वाई.सी मनिहारी बनाम टी.सी.सी के बिच खेला जायेगा .