खेलबिहार न्यूज़
बेगूसराय 27 अगस्त: बिहार में क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय सिंह को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन टूर्नामेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय सिंह को टूर्नामेंट कमिटि का चेयरमैन बनने पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों जिले के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमी में काफी खुशी का माहौल है ।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि बेगूसराय के इतिहास में पहली बार बीसीए टूर्नामेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है बेगूसराय के लिए काफी गौरव की बात है संजय सिंह के चेयरमैन बनने से बेगूसराय जिले में क्रिकेट का चौमुखी विकास होगा ।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय सिंह लगातार बेगूसराय जिले क्रिकेट के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं इनकी मेहनत और लगन से बेगूसराय जिला काफी तेजी से काफी आगे बढ़ा है अब इनका चेयरमैन बनने से पूरे बिहार क्रिकेट को इसका लाभ मिलेगा और बिहार के क्रिकेटर को सही प्लेटफॉर्म मिल सकेगा
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा ने पूर्व सचिव संजय सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इनके कुशल और कुशल नेतृत्व में बिहार क्रिकेट काफी आगे बढ़ेगा।