खेलबिहार न्यूज़
पटना 4 सितंबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के दिशा निर्देश पर आगामी 25 सितंबर को बिहार क्रिकेट संघ की आम सभा पटना के होटल रिपब्लिक के सभागार में दिन के 1:00 बजे से आहूत की जाएगी।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
इसकी जानकारी बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है उन्होंने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि इस आम सभा की बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा होगी :
- विगत विशेष आम सभा / आम सभा में लिए गए निर्णय पर विचार एवं संपुष्टि ।
- बिहार क्रिकेट संघ के सोसाइटीज एक्ट 1860 के प्रावधानों के तहत वांछित संशोधनों के लिए आवश्यक निर्देशों पर विचार एवं संपुष्टि ।
- बिहार क्रिकेट संघ के मानद आचरण पदाधिकारी ( एथिक्स ऑफिसर ) एवं माननीय लोकपाल महोदय के रिपोर्ट एवं दिशा निर्देशों का अंगीकरण एवं कार्रवाई पर विचार ।
- अन्यान्य विषय , अध्यक्ष की अनुमति से
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
सभा में उपस्थिति के लिए अपने जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मत या बहुमत से अधिकृत व्यक्ति के नाम का अग्रसारण / सिफारिश पत्र साथ में लाना आवश्यक होगा ।भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा कोरोना महामारी के संदर्भ में दिशानिर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए सभा की सभी कार्यवाही संपादित की जाएगी।