Home अंतराष्ट्रीय क्रिकेट रोहित शर्मा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज,

रोहित शर्मा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज,

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना।। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शनिवार को हासिल की।उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अकरम ने 1996 में पाकिस्तान के शेखुपुरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे।

भारतीयों में रोहित के बाद दूसरे नंबर परनवजोत सिंह सिद्धू हैं। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे।

गावस्कर ने तीन बार दोनों पारियों में शतक लगाया
रोहित दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। पहली बार पूर्व क्रिकेटर विजय हजारे ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सुनील गावस्कर ने सबसे ज्यादा तीन बार टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। राहुल द्रविड़ ने दो बार ऐसा किया था। हजारे, कोहली और रहाणे ने एक-एक बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया।

खिलाड़ीपहली पारीदूसरी पारीकिसके खिलाफकब
विजय हजारे116 रन145 रनऑस्ट्रेलियाजनवरी 1948
सुनील गावस्कर124 रन220 रनवेस्टइंडीजअप्रैल 1971
सुनील गावस्कर111 रन137 रनपाकिस्ताननवंबर 1978
सुनील गावस्कर107 रन182 रनवेस्टइंडीजदिसंबर 1978
राहुल द्रविड190 रन103* रनन्यूजीलैंडजनवरी 1999
राहुल द्रविड110 रन135 रनपाकिस्तानमार्च 2005
विराट कोहली115 रन141 रनऑस्ट्रेलियादिसंबर 2014
अजिंक्य रहाणे127 रन100* रनदक्षिण अफ्रीकादिसंबर 2015
रोहित शर्मा176 रन127 रनदक्षिण अफ्रीकाअक्टूबर 2019

रोहित ने एक वनडे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाए

रोहित एक वनडे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।

प्रथम श्रेणीक्रिकेट की पिछली 137 पारियों स्टम्पआउट नहीं हुए
रोहित मैच में 127 रन की पारी खेली और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टम्पआउट हुए। वे एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में स्टम्पहोने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित फर्स्टक्लास क्रिकेट की पिछली 137 पारियों में एक भी बार स्टम्पआउट नहीं हुए।

Related Articles

error: Content is protected !!