Home राष्ट्रीय चहल ने शेयर किया रोहित शर्मा जैसी दिखने वाली लड़की,जाने कौन है यह

चहल ने शेयर किया रोहित शर्मा जैसी दिखने वाली लड़की,जाने कौन है यह

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

नई दिल्ली 18 जून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल हंसी-मजाक करने के लिए कोई भी माैका नहीं छोड़ते। जब मैच चलते हैं तो वह अपने ‘चहल टीवी’ शो के जरिए फैंस को हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो अब लाॅकडाउन के समय वह घर बैठे टिकटाॅक वीडियो बनाकर फैंस का मनोरंजन करवा रहे हैं।

रोहित शर्मा के साथ उनका हंसी मजाक सबसे ज्यादा चलता है। अब एक बार फिर चहल ने रोहित को छेड़ा है। सोशल मीडिया पर चहल ने एक लड़की की तस्वीर शेयर की जो बिल्कुल रोहित की तरह दिखती है। आखिर काैन है ये लड़की आइए जानें-

दरअसल, चहल ने रोहित की फोटो का एक फीमेल वर्जन बनाया है। इसके जरिए दिखाया गया है कि अगर रोहित लड़की होते तो वो किस तरह से दिखते। चहल ने रोहित के साथ लड़की वाले चेहरे की फोटो शेयर कर लिखा, ‘रोहिता शर्मा भइया आप बहुत क्यूट लग रहे हैं।’

Related Articles

error: Content is protected !!