Home अंतराष्ट्रीय क्रिकेट श्रीलंका के ख़िलाडी कुसल मेंडिस ने एक बुजुर्ग को गाड़ी से रौंदा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीलंका के ख़िलाडी कुसल मेंडिस ने एक बुजुर्ग को गाड़ी से रौंदा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Khelbihar.com

खेलबिहार

कोलंबो 05 जुलाई: श्रीलंकाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस इस समय मुश्किल में आ गए हैं, क्योंकि पुलिस ने रविवार को उनको गिरफ्तार कर लिया है।

कुसल मेंडिस पर आरोप है कि उन्होंने एक पैदल चल रहे बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से कुचल दिया है, जिसमें उस शख्स की जान चली गई है। श्रीलंकाई पुलिस के मुताबिक कुसल मेंडिस को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनको जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

दाएं हाथ के बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने कथित तौर पर एक 74 साल के बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से कोलंबो उपनगर के पानदुरा में रौंद दिया। ये शख्स साइकिल पर सवार था। इस शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आज शाम को मजिस्ट्रेट के सामने मेंडिस के पेश होने की उम्मीद है। हादसे की आगे की जांच फिलहाल की जा रही है। हादसा आज यानी रविवार 5 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे हुआ, जिसमें 74 वर्षीय व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई।

कुसल मेंडिस पर गैरा-इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो सकता है, लेकिन उन पर क्या कुछ केस लगता है। ये समय बताएगा, क्योंकि पुलिस अभी जांच कर रही है।

Related Articles

error: Content is protected !!