Home Bihar cricket association News, बीसीए मीडिया कमिटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने धोनी को जन्मदिन पर दी बधाई।

बीसीए मीडिया कमिटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने धोनी को जन्मदिन पर दी बधाई।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 7 जुलाई : भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार पूर्व कप्तान व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को उनके 39वें जन्मदिवस पर बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी भावना को व्यक्त करते हुए।ह्रदय भाव से महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
कृष्णा पटेल ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी खिलाड़ी हैं।


जिन्होंने अपने जीवन में कठोर संघर्ष का सामना करते हुए कड़ी मेहनत की और प्रतिभा के बल पर भारतीय टीम में शामिल हुए।उसके बाद उस समय के भारतीय टीम के कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली जी के द्वारा जितने मौके दिए गए।

उस अवसर को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोनों मजबूत हाथों से संभाला और अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए।भारतीय टीम में अपने आपको स्थापित कर लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और
आगे चलकर भारतीय टीम की कमान इनके हाथों में सौंप दी गई। जिससे भी महेंद्र सिंह धोनी ने बखूबी निभाया और एक कुशल नेतृत्वकर्ता का परिचय देते हुए। अपने नेतृत्व में टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया और इतिहास रचते हुए एक दिवसीय विश्व कप और टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का काम किया।


जो किसी भी विश्व क्रिकेट टीम के कप्तान का सपना होता है और खासकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम महेंद्र सिंह धोनी ने किया जिसे आज स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा चुका है।जिसे भारतीय टीम में इनके द्वारा दिए गए योगदान को जन्मो – जन्म तक याद किया जाएगा और आज देश की 125 सौ करोड़ की जनता को महेंद्र सिंह धोनी पर गर्व है।


महेंद्र सिंह धोनी ने जिस प्रकार से कठोर संघर्षों का सामना करते हुए भी अपने लक्ष्य से नहीं भटके और मजबूत इरादों के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहे हैं।वो निश्चितरूप से क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और आज लाखों क्रिकेटरों, अभिभावकों व खेल प्रेमियों के लिए एक आदर्श खिलाड़ी बने हुए हैं।ऐसे आदर्शवान, कुशल नेतृत्वकर्ता, व्यक्तित्व के धनी खिलाड़ी को पूरे बीसीए परिवार की ओर से मैं उनके 39वें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

Related Articles

error: Content is protected !!