Home अंतराष्ट्रीय मैच स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 100वें अंतर्राष्ट्रीय गोल की मदद से पुर्तगाल जीता।

स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 100वें अंतर्राष्ट्रीय गोल की मदद से पुर्तगाल जीता।

by Khelbihar.com

9 सितंबर : स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 100वें अंतर्राष्ट्रीय गोल की मदद से पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले में स्वीडन को 2-0 से हरा दिया. मैच में दोनों ही गोल रोनाल्डो ने किया. इसके साथ ही रोनाल्डो 100 अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले पहले यूरोपियन फुटबालर बन गए हैं.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल की टीम रोनाल्डो की वापसी के साथ यहां मैच खेलने के लिए मैदान में उतरी. रोनाल्डो तीन दिन पहले ही पैर की उंगलियों में चोट के कारण पुर्तगाल के टूनार्मेंट के पहले मैच में नहीं खेले थे.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

35 वर्षीय रोनाल्डो ने हाफटाइम से कुछ देर पहले ही 45वें मिनट में फ्री-किक के जरिए मैच का पहला गोल दागा. इसके बाद उन्होंने 73वें मिनट में अपना और टीम के लिए दूसरा गोल दागा. रोनाल्डो साथ ही 100 अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबालर बन गए हैं. रोनाल्डो से पहले ईरान के अली देई 109 अंतर्राष्ट्रीय गोल कर चुके हैं.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

रोनाल्डो ने इस उपलब्धि के बाद कहा, “मैं 100 गोल करने की उपलब्धि को छूने में सफल रहा और अब मैं रिकॉर्ड (109) के लिए तैयार हूं. यह कदम दर कदम है. मैं जुनूनी नहीं हूं क्योंकि मेरा मानना है कि रिकॉर्ड स्वाभाविक तरीके से आते हैं.”


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

ग्रुप 3 में पुर्तगाल की यह लगातार दूसरी जीत है. उसने घर में पहले मैच में क्रोएशिया को 4-1 से हराया था. अपने तीसरे मैच के लिए पुर्तगाल की टीम अब अक्टूबर में फ्रांस का दौरा करेगी. वहीं, पेरिस में खेले गए एक अन्य मुकाबले में 2018 विश्व कप विजेता फ्रांस ने विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति करते हुए एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की और 2018 विश्व कप उपविजेता क्रोएशिया को 4-2 से करारी शिकस्त दी.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मैच में फ्रांस के पहले मैच के स्टार खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे नहीं खेले थे. एम्बाप्पे कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम से अलग हो गए हैं. अन्य मैचों में बेल्जियम ने आइसलैंड को 5-1 से हराया जबकि डेनमार्क ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला.

Related Articles

error: Content is protected !!