Home राष्ट्रीय मैचNATIONAL CRICKET टीम इंडिया के सिलेक्टर बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज।

टीम इंडिया के सिलेक्टर बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज।

by Khelbihar.com

मुंबई 15 नवंबर: सीनियर पुरुष इंटरनैशनल टीम के सिलेक्शन टीम के 3 सदस्यों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी रविवार को है। अभी तक पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर और चेतन शर्मा के अलावा बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह और ओपनर शिव सुंदर दास ने इसके लिए आवेदन किए हैं। ये चारों ही सिलेक्टर्स के लिए मजबूत उम्मीदवार हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस बारे मे मनिंदर सिहं ने बताया, ‘मैंने अंतिम समय में आवेदन किया है। बीसीसीआई की ओर से कोई बातचीत नहीं की गई है।’ जिन तीन चयनकर्ताओं का कार्यकाल पूरा हो गया है वे देवांग गांधी (पूर्व क्षेत्र), सरनदीप सिंह (उत्तर क्षेत्र) और जतिन परांजपे (पश्चिम क्षेत्र) हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से क्षेत्रीय नीति को खत्म कर दिया है लेकिन परंपरा रही है कि समान क्षेत्र का व्यक्ति अपने क्षेत्र के व्यक्ति की जगह लेता है। हाल में सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) ने एमएसके प्रसाद की जगह ली थी जो पिछली चयन समिति के अध्यक्ष थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उल्लेखनीय है कि पद के लिए न्यूनतम पात्रता 30 प्रथम श्रेणी मैच है, जबकि 60 साल की अधिकतम आयु सीमा तय की गई है। आवेदन भेजने की समय सीमा रविवार 15 नवंबर है। इसमें कोई संदेह नहीं कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव (सात टेस्ट या 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20 प्रथम श्रेणी मैचों का संयोजन) वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!