Home Bihar चंपारण जोन : शकिबुल गनि का शानदार शतक 106 रन,ईस्ट चम्पारण ने वेस्ट चम्पारण को 101 रनो से हराया।

चंपारण जोन : शकिबुल गनि का शानदार शतक 106 रन,ईस्ट चम्पारण ने वेस्ट चम्पारण को 101 रनो से हराया।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

बेतिया 13 दिसंबर: चम्पारण जोन में आज का दूसरा मुकाबला ईस्ट चम्पारण और वेस्ट चम्पारण के बिच खेला गया। पहले बल्लेबाजी के लिए उत्तरी ईस्ट चम्पारण की टीम के बल्लेबाज कप्तान शकिबुल गनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 बॉल में 106 रनो की शतकीय पारी खेली इसके अलावे गौरव सुमन 39 रन और मुकेश कुमार नाबाद 15 रन बनाया।गणि शतकीय पारी के मदद से ईस्ट चम्पारण की टीम निर्धारित ओवर में 3 विकेट पर 194 रन बनाया। गेंदबाजी में देवनारायण ,शिव कुमार और सुमित कुमार को 1-1 विकेट मिला।

195 रनो के बड़े लक्ष्य के जबाब में वेस्ट चम्पारण की टीम निर्धारित ओवर में सिर्फ 8 विकेट पर 93 रन ही बना सका। जिसमे संदीप कुमार 29 रन और शिव मोहन कुमार 19 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में ईस्ट चम्पारण के बादल कौनोजिया 3,मुकेश कुमार को 2,समीर आखर,विजय वत्स और सुभम को 1-1 विकेट मिला।

Related Articles

error: Content is protected !!