Home Bihar BCCI सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी खेलने बेंगलुरु पहुंची बिहार की टीम।

BCCI सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी खेलने बेंगलुरु पहुंची बिहार की टीम।

by Khelbihar.com

पटना 4 मार्च : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा चयनित बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 सदस्यीय सीनियर महिला टीम बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी खेलने बेंगलुरु पहुंची।

जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज दोपहर 12:00 बजे पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा से बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर महिला टीम बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी और निर्धारित समय पर बेंगलुरु प्रस्थान कर गई। जहां पर सभी खिलाड़ियों को कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद अपने-अपने कमरों में आइसोलेट कर दिया गया है।

समय-समय पर सभी खिलाड़ियों को 3 चरणों में कोविड-19 से गुजरना होगा और उसके बाद बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास सत्र अनुमति दे दी जाएगी। बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में रखा गया है जिसके सभी मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

महिला सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी में बिहार की पहली भिड़ंत पांडुचेरी से 11 मार्च को होगी। जबकि 14 मार्च को दूसरा मुकाबला अरुणाचल प्रदेश से, तीसरा मुकाबला 16 मार्च को सिक्किम से, चौथा मुकाबला 17 मार्च को मणिपुर से, पांचवां मुकाबला 19 मार्च को जम्मू एंड कश्मीर से व छठा और प्रथम राउंड का अंतिम मुकाबला मिजोरम से 21 मार्च को खेली जाएगी।

टीम रवानगी से पहले बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय सिंह, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन आनंद कुमार, बीसीएल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंगल यात्रा की कामना करते हुए टीम को अग्रिम जीत के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

जबकि बीसीए के सीईओ मनीष राज और मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रत्यक्ष रुप से जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पटना पर उपस्थित होकर टीम को मंगल यात्रा के साथ-साथ अग्रिम जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली बिहार की सीनियर महिला टीम और सहायक सहकर्मी ।

निम्नलिखित इस प्रकार है:-

1. रचना – (कप्तान)
2. सना अली – (उप कप्तान)
3. श्रुति गुप्ता – (विकेटकीपर)
4. शिखा भारती -(विकेटकीपर)
5. अंशु अपूर्वा
6. प्रीति कुमारी
7. अपूर्वा कुमारी
8. वैदेही यादव
9. विशालाक्षी
10. सोनाली प्रिया
11. निवेदिता भारत
12. नूतन सिंह
13. प्रीति प्रिया
14. प्रगति सिंह
15. तेजेश्वरी
16. अपराजिता कश्यप
17. श्रद्धा सक्सेना
18. सोनी कुमारी
19. शिवानी रॉय
20. सुंदरी कुमारी
21. हर्षिता भारद्वाज
22. पूजा कुमारी

सहायक कर्मी :-

1. मुख्य कोच :- सुश्री मारिया क्लेरी
2. सहायक कोच:- सैयद निशात फातिमा
3. मैनेजर:- श्वेता सिंह
4. सहायक मैनेजर:- सुश्री योशिता पटवर्धन
5. ट्रेनर:- सुश्री प्रियंका कुमारी
6. फिजियो:- सुश्री जुरी दत्ता

Related Articles

error: Content is protected !!