Home Bihar स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल में भाग लिए अंडर-11,13 के खिलाड़ी

स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल में भाग लिए अंडर-11,13 के खिलाड़ी

by Khelbihar.com

पटना: टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल 2023 के दूसरे दिन अंडर-11 और अंडर-13 के बच्चे और बच्चियों ने भाग लिया। जिसकी जानकारी टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेबलपमेंट एसोसिएशन की डायरेक्टर निधि कुमारी ने दी। इस मौके पर बर्कोस रेस्टोरेंट के मैनेजर अंकुर सिंह मौजूद थे।

इस दौरान अंकुर सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों को हमेशा से खेल में रूचि रखनी चाहिए। आज छोटे से छोटे बच्चों के पास मोबाइल फोन है। जिसमें बच्चे घंटों बर्बाद कर देते हैं। अगर वो खेल से जुड़े रहे तो इस बहाने वो बहुत कुछ सीखेंगे। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

यूथ चेस फेस्टिवल का आयोजन पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में किया जा रहा है। अंडर-11 बॉयज में अर्नव सिंह ने पहला, अदविक कुमार ने दूसरा और अर्श शारीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-11 गर्ल्स में शानवी प्रकाश ने पहला, अर्शा ने दूसरा और वृति वैभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंडर- 13 बॉयज में अर्नव सिंह ने पहला स्थान, शारीन अर्श ने दूसरा और आरूष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 गर्ल्स में शानवी प्रकाश ने पहला, प्रशांता श्रीवास्तव ने दूसरा और वृति वैभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों की जानकारी चीफ ऑर्बिटर आलोक प्रियादर्शी ने दी। निर्णायक के रूप में शशिनंद कुमार और साहिद हुसैन मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!