Home Bihar पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, देखें आज का परिणाम

पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, देखें आज का परिणाम

by Khelbihar.com

पटना। पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 का रंगारंग शुभारंभ सोमवार को स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की बैण्ड की धुन पर लगभग 3,000 बालक/बालिका प्रतिभागियों के आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा 4 दिवसीय पटना जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन श्री तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, पटना ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता को छोड़कर खेलों में खेल भावना के साथ भाग लेने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और आप ही में से कल कोई एशियाड एवं ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है, इसलिए पूरी मेहनत करें।उद्घाटन अवसर पर श्री वैभव, भा.प्र.से., सहायक समाहत्र्ता, श्री राकेश कुमार झा, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, श्री राजकमल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), श्री राजेन्द्र कुमार, क्रीडा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने हरित पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक कुमार, एन.आई.एस. प्रशिक्षक ने किया। सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी उद्यमिता सिंह ने खेलों में नियमों का पालन करने एवं खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि द्वारा बेहतर बैण्ड के लिए धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कृत किया।

इस प्रतियोगिता में पटना जिला के मान्यता प्राप्त मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 के बालक व बालिका खिलाड़ी एथलेटिक्स, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, भारोत्तोलन, वुशू, कराटे, ताईक्वाण्डो, हाॅकी, हैण्डबाॅल, रग्बी, बास्केटबाॅल, योग तथा शतरंज खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

सोमवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-

वाॅलीबाॅल
बालिका अंडर-14
विजेता – आर0एस0एम0 $2 हाई स्कूल, मोकामा।
उप विजेता – जी0डी0 गोयनका पब्लिक स्कूल, पटना।

कबड्डी
बालिका अंडर-19
विजेता – श्री राम सेन्टेनियल स्कूल, पटना।
उप विजेता – इशान इंटरनेशनल स्कूल, कंकड़बाग, पटना।

एथलेटिक्स
400 मी0 बालिका अंडर-14
1. सपना कुमारी – राम मोहन राय सेमिनरी स्कूल, खजांची रोड, पटना।
2. अनन्या श्री – सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
3. मुस्कान प्रवीण – आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, पटना।
400 मी0 बालिका अंडर-17
1. प्राची कुमारी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
2. ऋचा कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।
3. अंकिता टोपो, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।

600 मी0 बालिका अंडर-14
1. सपना कुमारी – राम मोहन राय सेमिनरी स्कूल, खजांची रोड, पटना।
2. अर्चिता कुमारी – सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
3. खुश्बु कुमारी – कस्तुरबा गांधी मिडिल स्कूल, पटना।

600 मी0 बालक अंडर-17
1. सुरज कुमार – पाटलिपुत्रा विद्यापीठ, हनुमान नगर, पटना।
2. सौरभ कुमार – महादेवा हाई स्कूल, खुश्रूपुर, पटना।
3. सुमित कुमार – इन्फैन्ट जीसस क्राइस्ट, खुश्रूपुर, पटना।

800 मी0 बालक अंडर-19
1. करण कुमार – जागृति $2 स्कूल, रामपुर दियारा, पटना।
2. पवन कुमार – जी0एस0आर0पी0, अनौली, पटना।
3. धीरज कुमार – जी0सी0 हाई स्कूल, रामबाग, बिहटा, पटना।

800 मी0 बालिका अंडर-17
1. लक्ष्मी कुमारी – कस्तुरबा गांधी हाई स्कूल, पटना।
2. प्राची कुमारी – सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
3. रिचा कुमारी – सेंट जोसेफ काॅन्वेंट हाई स्कूल, बाढ़, पटना।

800 मी0 बालिका अंडर-19
1. सोनी कुमारी – सेंट जोसेफ हाई स्कूल, बाढ़, पटना।
2. प्राची कुमारी – सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
3. निशा कुमारी – कन्या मध्य विद्यालय, अमला टोला, पटना।

100 मी0 बालक अंडर-19
1. मनीष जयसवाल – काॅलेज आॅफ काॅमर्स, पटना।
2. दिपक कुमार – इंदर सिंह हाई स्कूल, शेरपुर, मनेर, पटना।
3. अंकित राज – एस0एम0जी0के0 हाई स्कूल, मसौढ़ी, पटना।

Related Articles

error: Content is protected !!