Home Bihar वीमेंस टी-20: बिहार ने त्रिपुरा को 11रनों से हराया,

वीमेंस टी-20: बिहार ने त्रिपुरा को 11रनों से हराया,

by Khelbihar.com

पटना,22 अक्टूबर। वीमेंस टी-20 ट्रॉफी के तीसरे मैच में बिहार बिहार ने त्रिपुरा को 11 रन से पराजित कर इस शृंखला में पहली जीत हासिल किया है। यह मैच त्रिवेंदम सेंट ज़ेवियर के सी ए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच  में त्रिपुरा की टीम ने टॉस जीतकर बिहार को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 98 रन बनाये।

प्रीति ने 26, कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 34, प्रगति सिंह ने 15 रन बनाये। इसके अलावा आर्या सेठ ने 6, प्रीति प्रिया ने 8 रन बनाये।त्रिपुरा की ओर से पीए आचरजी ने 11 रन देकर 2, हीना होतचांदनी ने 14 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।

99 रनों के जीत का लक्ष्य लेकर उतरी त्रिपुरा के टीम की सलामी जोड़ी के बीच 39 रन की साझेदारी हुई। एम देवनाथ को 21 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर अपूर्वा कुमारी ने एल वी डब्ल्यू आउट किया, उसके बाद लगातार  त्रिपुरा का विकेट कुछ-कुछ अंतराल पर गिरता चला गया और टीम 19.2 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट हो गई। त्रिपुरा की ओर से इंद्रा रानी ने 26 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। इसके बाद त्रिपुरा की कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक में प्रवेश नहीं कर पायी।

प्रीति प्रिया ने 19 रन रन देकर 3, आर्या सेठ ने 18 रन देकर 2, अपूर्वा कुमारी ने 11 रन देकर 2, प्रगति सिंह ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये। बिहार का अगला मैच 24 अक्टूबर को रेलवे से है।

Related Articles

error: Content is protected !!