खेलबिहार न्यूज़
रांची 20 सितंबर: झारखंड टी-20 लीग में आज का पहला मुकाबला रांची राइडर्स और बोकारो ब्लास्टर्स के बीच खेला गया जिसमें बोकारो ने रांची को 5 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम में 19.5 ओवर में सिर्फ 88 रन ही बना सकी जिसमे आर्यमान सेन 31 और हर्ष राणा 17 रन बनाये इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नही पहुच सका।।गेंदबाजी में बोकारो के आशीष कुमार जूनियर 3 ,विकाश सिंह और पंकज यादव 2-2, नित्यानंद कश्यप और प्रतीक कुमार 1-1 विकेट झटके।
89 रनों के जबाब में बोकारो ब्लास्टर्स की टीम 19.3 ओवर में 93 रन बनाकर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया जिसमे अंकित राज सिंह शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए वही कुमार कुशग्रह 19 रन की पारी खेली।गेंदबाजी में रांची के विवेकानंद तिवारी 2, अदित्य सिंह,मनीष और प्रेम कुमार सिंह ने 1-1 विकेट चटकाए।