Home अंतरास्ट्रीय क्रिकेट शुभमन गिल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज

शुभमन गिल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna:-शुभमन गिल (204*) ने शानदार शतक लगाकर तीसरे और अंतिम अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। शुभमन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

शुभमन ने 19 साल 334 दिन में कारनामा किया। इसके पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 साल 124 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया था। गंभीर ने बोर्ड प्रेसिडेंट की आेर से खेलते हुए 218 रन की पारी खेली थी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

तीसरे दिन भारत ए ने विंडीज ए के खिलाफ दूसरी पारी 4 विकेट पर 365 रन पर घोषित कर दी। कप्तान हनुमा विहारी (118*) ने भी शानदार शतक लगाया। भारत ए ने पहली पारी में 201 जबकि विंडीज ए ने 194 रन बनाए।

इस तरह से विंडीज ए काे 373 का टारगेट मिला। खेल खत्म होने पर विंडीज ए ने दूसरी पारी में बिना विकेट के 37 रन बना लिए थे। उसे जीते के लिए 336 रन और बनाने हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!