Home अंतरास्ट्रीय अन्य खेल स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार फीबा बास्केटबाल वर्ल्ड कप जीता

स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार फीबा बास्केटबाल वर्ल्ड कप जीता

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीबा बास्केटबाल वर्ल्ड कप जीत लिया। चीन की राजधानी बीजिंग में खेले गए फाइनल में स्पेन की टीम ने 95-75 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। वह 13 साल बाद चैम्पियन बना। पिछली बार जापान में उसने यह खिताब जीता था। स्पेन 2 बार वर्ल्ड कप जीतने वाला पांचवां देश बना।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

स्पेन के लिए रिकी रुबियो ने सबसे अधिक 20 अंक जुटाए। वहीं, मार्क गासोल ने 14 अंक, 7 रीबाउंड और 7 असिस्ट किए। गासोल और रुडी फर्नांदेज ने खिलाड़ी के तौर पर दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता। दोनों 2006 में चैम्पियन बनने वाली टीम में भी शामिल थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


अर्जेंटीना की टीम 2002 के बाद पहली बार फाइनल खेली। तब उसे युगोस्लाविया ने हराया था। अर्जेंटीना पिछली बार 1950 में चैम्पियन बना था। दूसरी ओर, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने आस्ट्रेलिया को 67-59 से हराकर लगातार दूसरी बार तीसरा स्थान हासिल किया। 2014 में भी यह टीम तीसरे स्थान पर रही थी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!