Home राष्ट्रीय Teachers Day: गुरु को दक्षिणा में गुरुकुल देना चाहते हैं युवा शूटर सौरभ चौधरी।

Teachers Day: गुरु को दक्षिणा में गुरुकुल देना चाहते हैं युवा शूटर सौरभ चौधरी।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

5 सीतम्बर: टीन शेड में बनी शूटिंग रेंज की तपती गर्मी में निशाने लगवाकर गुरु ने तपती भट्टी में कुंदन सी चमक बिखेरने वाले शूटर सौरभ चौधरी को निखार दिया। अब एशियाई खेलों के चैंपियन सौरभ गुरु अमित श्योराण को दक्षिणा में गुरुकुल देना चाहते हैं। जहां प्रतिभाशाली शूटरों को मुफ्त में रहने और पढ़ाने के साथ ही उनके खेल को निखारा जाएगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सौरभ कहते हैं कि कोच का सपना पूरा करना उनकी ओलंपिक की तैयारियों की बड़ी प्रेरणा बन गया है। यूथ ओलंपिक चैंपियन और विश्व कप में छह स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ जानते हैं कि गुरुकुल स्थापित करने में भारीभरकम राशि खर्च होनी है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अभी उनके पास इतना पैसा नहीं है। वह शूटिंग में अपनी मेहनत के दम पर इतनी इनामी राशि एकत्र करना चाहते हैं जिससे गुरुकुल बनाने में मदद मिले।वह इसके लिए खेल प्रेमियों से भी मदद की गुहार लगाएंगे। सौरभ मेरठ स्थित अपने गांव कलीना में रेंज में अकेले ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बागपत के बिनौली में शूटिंग रेंज चलाने वाले अमित को सौरभ ही नहीं अपने हर शिष्य पर नाज है। अमित ने कहा कि उनके गुरुकुल के सपने को हर शिष्य जानता है। सौरभ भी नंगी आंखों से इस सपने को देखते हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

यह शिष्य ही हैं जिनकी वजह से टीन शेड की शूटिंग रेंज में पक्की छत के साथ पंखे भी लगे हैं। वह गुरुकुल में शूटिंग की शुरुआत करने वाले कम उम्र के बच्चों को सिखाएंगे। प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त रहने, खाने, शिक्षा के साथ शूटिंग की कोचिंग देंगे।

Related Articles

error: Content is protected !!