Home अंतराष्ट्रीय मैच US Open 2020:पहले दो सेट गंवाने के बाद डॉमिनिक थीम बने चैंपियन।

US Open 2020:पहले दो सेट गंवाने के बाद डॉमिनिक थीम बने चैंपियन।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

14 सितंबर 2020: यूएस ओपन 2020 में पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में डॉमिनिक थीम ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 (6) से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया, इसी के साथ यूएस ओपन को छह साल बाद उसका नया चैंपियन मिल गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम दोनों ही पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। 23 साल के ज्वेरेव करियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेल रहे थे तो 27 साल के थीम यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

छह साल बाद मिला नया चैंपियन
सोलह साल में पहली बार ऐसा हुआ जब ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में बिग थ्री (फेडरर, नडाल और जोकोविच) शामिल नहीं थे। राफेल नडाल ने कोरोना महामारी के दौर में हिस्सा नहीं लिया। फेडरर घुटने के दो ऑपरेशन के बाद आराम पर हैं जबकि जोकोविच को प्री क्वार्टर में अनजाने में लाइन जज को गेंद मारने के कारण बाहर कर दिया गया,


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इससे पहले 2014 यूएस ओपन में क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने खिताब जीता था। स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका के 2016 यूएस ओपन खिताब के बाद पिछले चार साल में पहली बार हुआ जब बिग थ्री के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी ग्रैंडस्लैम जीता।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

पिछले दो वर्षों में थीम वह फ्रेंच ओपन के फाइनल में दो बार स्पेन के राफेल नडाल से हारे थे जबकि इस साल उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा। अपने चौथे ग्रैंडस्लैम फाइनल में उन्होंने रिकॉर्ड सुधार लिया। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

थीम ने जहां दूसरे सेमीफाइनल में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 6-2, 7-6, 7-6 से हराया था तो जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दो सेट से पिछड़ने के बाद सेमीफाइनल में धमाकेदार वापसी करते हुए स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता को 3-6, 2-6, 6-3, 6-4, 6-3 को मात दी थी।

Related Articles

error: Content is protected !!