Home झारखण्डJHARKHAND गोड्डा स्कूल लीग : बेथेल मिशन और बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल ने शानदार जीत दर्ज की।

गोड्डा स्कूल लीग : बेथेल मिशन और बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल ने शानदार जीत दर्ज की।

by Khelbihar.com

गोड्डा 22 दिसंबर : जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोड्डा द्वारा आयोजित स्कूल क्रिकेट लीग में आज गाँधी मैदान में स्कूल लीग के दो मुकाबले खेले गये।
पहले मैच में बेथेल मिशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लस 2 हाई स्कूल को 95 रन से पराजित किया।वही  दूसरे मैच में बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल ने जूनियर एकेडमी को 29 रन से पराजित किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

 लीग के पहले मुकाबले में बेथेल मिशन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 197 रनो का विशाल सा स्कोर बनाया जिसमे जयंत ने  53 रन और राजा झा ने  48 रनो की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए दिव्यांशु ने 3 विकेट चटकाए। जबाब में उत्तरी प्लस 2 हाई स्कूल- की टीम सिर्फ 102 रन बनाकर सिमट गई जिसमे तौसिफ ने  21 रन और उदित ने 20 रन की पारी खेला। गेंदबाजी में नयन मरांडी ने 4 विकेट,सचिन मरांडी ने  3 विकेट चटकाया। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


दूसरे मैच में बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल ने जूनियर एकेडमी को 29 रन से पराजित किया। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरसा मुंडा की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर  104 रन बनाया जिसमे पीयूष 25 रन की पारी खेली।  बॉलिंग करते हुए रौशन ने 4 विकेट झटके। जबाब में बैटिंग करते हुए जूनियर एकेडमी की टीम सिर्फ 75 रन बनाकर ढ़ेर  हो गई जिसमे सबसे ज्यादा मुकुल ने 24 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए अविनाश ने 4 विकेट झटके। 

 इस मौके पर संजीव, मोनु,मनीष सिंह,बेथेल मिशन स्कूल की कोच रितु रानी,नीरज,आशीष,राजन, सनोज,मुकेश,विजय,ऋषिकांत,सुमित उपस्तिथ थे। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!