Home Bihar स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल का शानदार आगाज

स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल का शानदार आगाज

by Khelbihar.com

पटना: टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय आर.पी.यादव मेमोरियल यूथ चेस फेस्टिवल 2023 का उद्धाटन मुख्य अतिथि राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने किया। इस दौरान अतिथि के रूप में ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद कुमार, आद्रा डिवीजन के क्रिकेट सचिव अशोक कुमार यादव मौजूद थे। जिसकी जानकारी टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेबलपमेंट एसोसिएशन की डायरेक्टर निधि कुमारी ने दी।

भाई वीरेंद्र ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों में देखकर सीखने का हुनर होता है। खेल से आपस में भाईचारा बढ़ता है। हम कामना करते है कि जितने भी बच्चे है वो सफल हो और आगे जाकर बिहार एवं भारत का नाम रौशन करे। अंत में उन्होंने आयोजकों को ऐसी प्रतियोगिता करवाने के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। जिससे बच्चों का विकास होता रहा।

यूथ फेस्टिवल का आयोजन पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में किया जा रहा है। पहले दिन अंडर-7 और अंडर-9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चे और बच्चियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

अंडर-7 बॉयज में आरूष कुमार ने पहला, तानुष देव ने दूसरा और अंगद प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-7 गर्ल्स में अर्शी ने पहला, देवीशा आनंद ने दूसरा और सानी टेकरीवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं अंडर-9 बॉयज में अदविक कुमार ने पहला, अमम मोदी ने दूसरा, के.वी. ईशान ने तीसरा, हर्ष गेविंद ने चौथा, हिमांशु सिंह ने पांचवा और राधव डालमिया ने छठा स्थान हासिल किया। गर्ल्स अंडर-9 में वंशिका महेशवरी ने पहला, कृति सिन्हा ने दूसरा और दिव्यांशी रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों की जानकारी चीफ ऑर्बिटर आलोक प्रियादर्शी ने दी। निर्णायक के रूप में शशिनंद कुमार और साहिद हुसैन मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!