Home Bihar लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति सम्मान समारोह 17 मार्च को, सम्मानित होने वालों की सूची जारी

लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति सम्मान समारोह 17 मार्च को, सम्मानित होने वालों की सूची जारी

by Khelbihar.com

पटना, 14 मार्च। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 17 मार्च को पटना में श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष संस्थापक स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी की स्मृति में आयोजित होने वाले लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति सम्मान समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। इसका आयोजन श्रीराम खेल मैदान पर किया जायेगा। यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने दी।

श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन, संयोजक रोहित ने संयुक्त रूप से कहा कि इस सम्मान समारोह में राज्य के खेल पत्रकारों, खेल प्रोमोटर, महिला व पुरुष क्रिकेटरों के साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।साथ ही खेल समेत अन्य क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य के विकास और सुधार में अपनी भूमिका अदा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची जारी कर दी गई है।

श्री राजपूत करणी सेना के खेल प्रकोष्ठ के संयोजक हिमांशु हरि ने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन बिहार में खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर कार्य करती है। श्री राजपूत करणी सेना के सहयोग से इसके पहले भी कई कार्यक्रम इस संस्था द्वारा कराये गए हैं। संस्था अपने शीर्ष संस्थापक की स्मृतियों को ताजा रखने के लिए और उनके आदर्शों को पूरा करने इस सम्मान समारोह को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कर रही है। श्री राजपूत करणी सेना समाज के हर वर्ग के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। इस मौके पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जायेगा।

सम्मानित होने वालों की सूची

मीडिया मोहम्मद ईशाउद्दीन (राष्ट्रीय सहारा), अरुण सिंह (दैनिक जागरण), अमरनाथ (दैनिक आज), आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), राहुल सिंह (हिन्दुस्तान), धर्मनाथ (प्रभात खबर), आशीष गुप्ता (दैनिक भास्कर), पुष्कर (दैनिक भास्कर), विकास पांडेय (आई नेक्सट), आलोक कुमार (सनमार्ग), रजि अहमद (कौमी तंजीम), मनीष (फोटो जर्नलिस्ट), विनिता मिश्रा (न्यूज 18), शिवांजलि (दैनिक भास्कर डिजीटल)।सम्मानित होने वाले प्रशिक्षक, कोच, खिलाड़ी व अन्य।

एमपी वर्मा (वरीय कोच), निर्मल कुमार (वरीय एथलेटिक्स कोच), कृष्णा पटेल ( क्रिकेट कोच सह जदयू नेता),डॉ कुंदन (फीजियो), सौरभ चक्रवर्ती (वरीय स्पोट्र्स प्रोमोटर), मोहित श्रीवास्तव (स्पोट्र्स प्रोमोटर), रितेश सिन्हा (स्पोट्र्स प्रोमोटर), शिवेंद्र घोष (स्पोट्र्स प्रोमोटर), विश्वमोहन पटेल (स्पोट्र्स प्रोमोटर), संतोष अखौरी (स्पोट्र्स प्रोमोटर), प्रतीक कुमार (क्रिकेटर), मृत्युंजय झा (स्पोट्स कमेंटेटर), नवीन कुमार (युवा क्रिकेट कोच), राजीव कुमार (पिच क्यूरेटर), मंटू कुमार (पिच क्यूरेटर), गोविंद कुमार (फीजियो), शुभम पांडेय (पिच क्यूरेटर), रिमझिम कुमारी (क्रिकेटर), समौया अखौरी(क्रिकेटर) कोमल कुमारी (क्रिकेटर), स्वर्णिमा चक्रवर्ती (क्रिकेटर), किरण कुमारी (एथलेटिक्स),
पूजा कुमारी (सॉफ्टबॉल), माही गुप्ता (टेबुल टेनिस), पूजा सिंह (वुशू), श्वेता गुप्ता (फीजियो), सांभवी राज, मनीष कुमार (फीजियो) सुरेश मिश्रा (पत्रकार)
सुमित शर्मा (खेल प्रमोटर)।

उदीयमान प्लेयर : अभिनव सिन्हा, आयान रितेश सिन्हा, अयान घोष, हरि ओम, रेहान केसरी, कान्हा कुमार।

Related Articles

error: Content is protected !!