Home झारखण्डJHARKHAND पहली बार स्वामी विवेकानंद सीसी बनी गोड्डा ए-डिवीजन क्रिकेट लीग का चैंपियन।

पहली बार स्वामी विवेकानंद सीसी बनी गोड्डा ए-डिवीजन क्रिकेट लीग का चैंपियन।

by Khelbihar.com

गोड्डा 30 नवंबर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोड्डा के तत्वावधान में आयोजित गोड्डा जिला ए-डिवीजन क्रिकेट लीग में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब रिलायंस(ए) को 3 विकेट से हराकर कर पहली बार जिला ए-डिवीजन क्रिकेट लीग चैंपियन बना।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जिला ए- डिवीजन लीग के फ़ाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर रिलायंस ए टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ कुमार के 28 और आयुष कुमार के 25 रनों के मदद से 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए ।वही गेंदबाजी करते हुए स्वामी विवेकानंद सीसी के आदित्य सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट एव नीरज सिंह ने 2 विकेट झटके।

186 रनों के जबाब में उतरी स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब की टीम 7 विकेट खोकर लक्ष्य को असानी से हासिल कर लिया और गोड्डा जिला ए-डिविजन क्रिकेट लीग पर पहली बार कब्जा भी किया।गेंदबाजी में सिर्फ नोमान को 2 विकेट मिला।। आज के मैच के अंपायर दिव्य प्रकाश एव अजित कुमार थे वही स्कोरर में आकाश गौतम थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रदीप यादव ने विजेता टीम स्वामी विवेकानंद सीसी को विजेता ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को नगर अध्यक्ष जितेंद्र मंडल द्वारा टॉफी प्रदान किया गया ।

ए डिवीजन लीग में पुरुष्कृत खिलाडी:


मैन ऑफ द मैच :- नीरज सिंह
मैन ऑफ द सीरीज:- अजय कुमार मांझी

बेस्ट बैट्समैन :- नीरज सिंह

बेस्ट गेंदबाज:- आदित्य सिंह

इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष बेणु चौवे, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एम.एच बोहरा,अमित बोस,सीताकांत खुसवहा,चुन्ना मंडल,मो.किरमान,गुंजन झा,संजीव कुमार,मोनालिसा,सनोज कुमार, दिवाकांत पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!