Home राष्ट्रीय बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन से भारतीय क्रिकेट जगत दुखी,

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन से भारतीय क्रिकेट जगत दुखी,

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेटर जगत ने बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इरफान को मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोलोन इंफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से इरफान को श्रद्धंजलि दे रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे। मैंने उनकी लगभग सभी फिल्में देखी हैं, अंतिम थी अंग्रेजी मीडियम। वह बेहद आसानी से अभिनय करते थे, वह शानदार थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, “इरफान खान की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। वो कितने शानदार कलाकार थे और अपनी विविधता से उन्होंने सभी के दिलों को छू लिया था। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।”

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, “एक शानदार कलाकार और बेहतरीन प्रतिभा। उनके परिवार के साथ संवेदनाएं।”

मोहम्मद शमी ने ट्वीट किया, “इरफान खान के निधन की खबर सुन दुख है। पूरे परिवार को संवेदनाएं। एक बेहतरीन प्रतिभा का कलाकार। आप अमरतत्व तक हमारी यादों में रहेंगे।”

Related Articles

error: Content is protected !!