Home अंतरास्ट्रीय क्रिकेटInternational स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे में हैट्रिक शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे में हैट्रिक शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

by Khelbihar.com

सिडनी 29 नवंबर : स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे में लगातार तीन शतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर यह मुकाम हासिल किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मैच से पहले स्मिथ ने 19 जनवरी 2020 को बेंगलुरू में भारत के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद मौजूदा सीरीज के पहले मैच में जो इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला गया था, उसमें स्मिथ ने 105 रन बनाए थे। रविवार को उन्होंने सीरीज के दूसरे वनडे में 104 रनों का पारी खेली और भारत के खिलाफ वनडे में अपना लगातार तीसरा शतक जमाया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

स्मिथ से पहले पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने 1982-83 में, पाकिस्तान के नासिर जमशेद ने 2012-13 में और क्विंटन डी कॉक ने 2013 में भारत के खिलाफ लगातार तीन वनडे शतक जमाने का कारनामा किया था। स्मिथ ने इस मैच में 62 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने पिछले मैच में भी इतनी ही गेंदों पर शतक पूरा किया था। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक ग्लैन मैक्सवेल ने सिडनी में ही श्रीलंका के खिलाफ 2015 में 51 गेंदों पर जमाया था। दूसरे नंबर पर जेम्स फॉलक्नर हैं जिन्होंने 2015 में बेंगलुरू में भारत के खिलाफ 57 गेंदों पर शतक जमाया था।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!