Home अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने टीम इंडिया को जीत की शुभकामानएं दी और कहा भारत आएगा कप,

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने टीम इंडिया को जीत की शुभकामानएं दी और कहा भारत आएगा कप,

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमी फाइनल खेला जाना है। इस मैच को लेकर देश विदेश तक जहां भी भारतीय क्रिकेट प्रेमी मौजूद हैं सबके अलग ही उत्साह और जोश है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने टीम इंडिया को जीत की शुभकामानएं देते हुए कहा संसद में हम अभी कुछ देर के लिए रहेंगे लेकिन मैच शाम को है इसलिए देखने को मिल जाएगा। मैंने टीम इंडिया को औपचारिक रूप से पत्र के माध्यम से टीम इंडिया को शुभकामनाएं भेज दी हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि टीम आज का मैच जीतकर फाइनल में पहुंचती है तो वे चेयर से अपील करेंगे कि मैच के मद्देनजर जल्द छुट्टी कर दी जाए। उन्होंने कहा कि जल्द छुट्टी होगी तभी तो मैच का मजा आएगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि टीम इंडिया अपना मैच खेलेगी और हम लोग जहां भी वहां से टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अगर मैच के लिए छुट्टी मिल जाए तो अच्छी बात है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद जीलीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हम टीम को वर्ल्डकप में टीम के लिए शुभकामनाएं देते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और बीजेपी एमपी हेमा मालिनी ने भी टीम इंडिया की जीत की बात कही और टीम को शुभकामनाएं दीं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!