Home राष्ट्रीय मैचNATIONAL CRICKET अंडर-19 पुरुष वनडे चैलेंजर्स ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश के 6 खिलाडियों का हुआ चयन

अंडर-19 पुरुष वनडे चैलेंजर्स ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश के 6 खिलाडियों का हुआ चयन

by Khelbihar.com

लखनऊ 22 अक्टूबर:  उत्तर प्रदेश के क्रिकेट जगत के लिए एक और ख़ुशी की खबर है की उत्तर प्रदेश के कुल 6 खिलाडियो का चयन  25 अक्टूबर से 10 नवंबर 2021 तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाली अंडर-19 मेन्स वनडे चैलेंजर्स ट्रॉफी 2021-22 के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को 25 तारीख को रिपोर्ट करना आवश्यक है।

इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सीओओ दीपक शर्मा ने बताया की  खिलाड़ियों को 25 से 30 अक्टूबर 2021 तक अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा, जिसके बाद 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2021 को दो दिवसीय अभ्यास किया जाएगा।

चयनित खिलाडियों के नाम इस प्रकार है 

1. विपराज  निगम – टीम ए

2. सिद्धार्थ यादव – टीम बी

3. स्वास्तिक – टीम बी

4. विजय कुमार – टीम सी

5. वासु वत्स – टीम डी

6. आराध्या यादव – टीम एफ

Related Articles

error: Content is protected !!